प्रचंड शीतलहर की चपेट में हिमाचल

By: Jan 12th, 2017 12:05 am

NEWSशिमला — मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन दो दिनों के बाद 17 जनवरी तक मौसम के मिजाज फिर बिगड़ने वाले हैं। बुधवार को शिमला, कल्पा और मनाली समेत पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इसके चलते पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। बुधवार को शिमला और सोलन का न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया। इस दौरान शिमला का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस और सोलन का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कल्पा का तापमान माइनस 8.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को कल्पा का अधिकतम तापमान सबसे कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद शिमला में 7.3 डिग्री सेल्यिस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों का तापमान भी 20 डिग्री से कम ही रहा है। आमतौर पर ऊना का तापमान बीस डिग्री से अधिक रहता है, लेकिन बुधवार को ऊना में सबसे अधिक तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार का तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    7.3       -3.2

सुंदरनगर  14.5      0.4

भुंतर       14.5      1.5

कल्पा     2.6       -8.6

धर्मशाला   12.4      7.2

ऊना       18.4      0.6

नाहन      12.5      3.0

सोलन      13.0      -1.0


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App