अरहर 90, चना दाल 100 रुपए किलो

By: Jan 18th, 2017 12:05 am

हमीरपुर  –  नोटबंदी के बाद दालों के दाम धरातल पर आ गए हैं। आसमान की ऊंचाई छूने के बाद अब दालों का रुख नीचे की ओर है। इसका अंदाजा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अरहर की दाल के भाव को देखकर लगाया जा सकता है। अरहर की दाल 130 रुपए प्रति किलो से घटकर 90 रुपए तक पहुंच गई है। यही स्थिति दूसरी दालों की भी है। एक माह के भीतर दामों में भारी गिरावट आई है। आम आदमी की पहुंच से दूर हो रही चना दाल भी 100 रुपए प्रति किलो तक हो गई है, जबकि चने की दाल एक माह पहले 140 से 150 रुपए प्रति किलो बिक चुकी है। लिहाजा दालों में आ रही कमी से आम आदमी ने राहत की सांस ली है। किचन का बजट बिगड़ा चुके दालों के दाम अब सामान्य स्थिति में आ रहे हैं। कारोबारियों की मानें तो आने वाले दिनों में दालों के दामों में और गिरावट आ सकती है। वहीं, आटा के बढ़े दाम भी अब पटरी पर लौट रहे हैं। कुछ सप्ताह पहले 270 से 280 रुपए प्रति दस किलो पहुंच चुके आटे के भाव में भी 30 से 40 रुपए की गिरावट आई है। गेहूं आटा के भाव अब 230 से 240 रुपए प्रति दस किलो तक आ गए हैं, जबकि बेसन भी 150 रुपए से घटकर 120 प्रतिकिलो तक हो गया है। एक माह पहले धुली मूंगी 120 रुपए के आसपास थी, वह भी अब घटकर 75 से 80 रुपए प्रति किलो हो गई है। वहीं, दालों के आयत व स्टॉक के नियंत्रण का अब बाजार पर भी असर दिखने लगा है। आने वाले दिनों में दालों में और गिरावट आ सकती है।

  दालों के भाव

दालें             प्रति किलो

अरहर           85 से 90 रुपए

चना दाल        95 से 100 रुपए

धुली मूंगी        75 से 80 रुपए

मलका मसूर                75 से 80 रुपए

बेसन             110 से 120 रुपए

गेहूं आटा        23 से 24 रुपए

उड़द            90 से 95 रुपए

उड़द धुली                   100 से 110 रुपए


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App