आखिरी सरदारी पर बिलिंग भारी

By: Jan 11th, 2017 12:08 am

अभ्यास मैच में इंग्लैंड ने तीन विकेट से हराई धोनी की टीम

NEWSNEWSमुंबई— एमएस धोनी को आखिरी कप्तानी जीत से इंग्लैंड के सैम बिलिंग ने रोक दिया। भारत-ए और इंग्लैंड के बीच बे्रबोन स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पहले प्रैक्टिस मैच में इंग्लैंड ने मेजबान टीम को तीन विकेट से हराया। मैच का फैसला सेकंड लास्ट ओवर में हुआ। इंग्लैंड की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सैम बिलिंग्स ने सर्वाधिक 93 रन बनाए। रॉय ने 62 और बटलर ने 46 रनों की पारी खेली। अपनी कप्तानी के अंतिम मैच में महेंद ्रसिंह धोनी की धुआंधार पारी की मदद से भारत-ए ने इंग्लैंड को 304 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 48.5 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल की। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायुडू, युवराज सिंह और शिखर धवन की पारियों की बदौलत भारत-ए ने 305 रन का विशाल लक्ष्य दिया। अंतिम बार कप्तानी कर रहे धोनी ने शानदार पारी खेली और 40 गेंदों पर दो छक्कों और आठ चौकों की मदद से 68 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। भारत-ए ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए। धोनी के अलावा अंबाती रायुडू ने शानदर शतक जमाया। उन्होंने 97 गेंद पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाए, लेकिन अंत में रिटायर हर्ट हो गए। लंबे समय के बाद मैदान पर उतरे युवराज सिंह ने भी दमदार पारी खेली और 48 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। धवन 63 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी के दौरान धवन ने आठ चौके और एक छक्का जमाया।

रायुडु का शतक युवी भी खूब चले

अभ्यास मैच में अंबाती रायुडू ने शानदर शतक जमाया। उन्होंने 97 गेंद पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाए, लेकिन अंत में रिटायर हर्ट हो गए। लंबे समय के बाद मैदान पर उतरे युवराज सिंह ने भी दमदार पारी खेली और 48 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाए।

पैर छूने मैदान में कूदा फैन

इंग्लैंड और भारत के बीच मुंबई में खेले जा रहे पहले मैच के दौरान एक फैन सिक्योरिटी तोड़कर धोनी के पास जा पहुंचा। फैन धोनी के पास जाकर उनके पैर छूने के लिए कूद पड़ा, तभी अंपायर ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी बीच ग्राउंड का सिक्योरिटी स्टाफ भी वहां पहुंच गया है, खींचकर फैन को बाहर ले गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App