कासगंज में टिकट बंटवारे पर घमासान

By: Jan 18th, 2017 12:02 am

कासगंज — भाजपा द्वारा यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 149  प्रत्याशियों की जारी पहली सूची के बाद टिकट बंटवारे के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद राजवीर सिंह का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की। कासगंज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के करीबियों को टिकट दिए जाने से नाराज सैकड़ों भाजपाइयों ने टिकट बंटवारे में पक्षपात के आरोप लगते हुए राजवीर सिंह का पुतला फूंका।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App