चंद्रताल झील पर हिमाचल में पहला डाक टिकट

By: Jan 11th, 2017 12:05 am

भारत की पांच प्रसिद्ध झीलों पर बने डाक टिकटों में हिमाचल की चंद्रताल झील को भी शामिल कर लिया गया है। हिमाचल पर निकलने वाली डाक टिकटों में यह पहला मौका है कि किसी झील पर डाक टिकट बनाया गया है…

चंद्रताल झील

भारत की पांच प्रसिद्ध झीलों पर बने डाक टिकटों में हिमाचल की चंद्रताल झील को भी शामिल कर लिया गया है। हिमाचल पर निकलने वाली डाक टिकटों में यह पहला मौका है कि किसी झील पर डाक टिकट बनाया गया है। भारत की जिन झीलों पर डाक टिकअ बनाया गया है, उसमें अरुणाचल की ‘सेल झील’, जम्मू व कश्मीर की रूपशु घाटी में स्थित ‘छोमों री री झील’ है। तीसरी ‘झील छांगू’ है जो गंगटोक नाथुला राजमार्ग पर स्थित है। चौथी झील ‘रूप कुंड झील’ है जो जम्मू-कश्मीर में है और पांचवीं झील चंद्रताल है, जो लाहुल-स्पीति में स्थित है। फिलहाल हिमाचल पर चौदह डाक टिकटें निकल चुकी हैं, जिसमें चंद्रताल भी शामिल हो चुकी हैं भारतीय डाक विभाग द्वारा भारत की प्रसिद्ध चीजों को संजोने के काम में अब चंद्रताल झील भी डाक टिकट के माध्यम से सुरक्षित रखी जाती है। प्रत्येक डाक टिकट की कीमत पांच रुपए रखी गई है। लाहुल-स्पीति जिला की चंद्रताल झील स्पीति और लाहुल को परस्पर जोड़ती है। बर्फ से घिरी इस गहरी नीली झील की परिधि 2.5 किलोमीअर है। यह झील चंद्रा नदी की स्रोत भी है। समुद तल से 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह झील हिम युग में बनी थी, जब हिमखंड खिसक गए और बर्फ के टुकड़े बन गए। कुछ लोगों का विश्वास है कि इसी स्थान से पांडवों के बड़े भाई युधिष्ठिर इंद्रदेव के रथ पर सवार होकर स्वर्ग गए थे। यहां मानव कंकाल और घोड़ों के अवशेष पाए जाने के बाद इसे रहस्यमयी झील भी कहा जाता है। झील एक किलोमीटर लंबी अंडाकार और 15 मीटर गहरी है। इस झील में कई दुर्लभ पशु-पक्षी भी पाए जाते हैं, जिसमें लाल पांडा, बृहिम्णी बतख प्रमुख है।

दीपकताल झील

जिला लाहुल-स्पीति में दीपकताल झील, सूरजताल झील से 200 मीटर की अधिक ऊंचाई पर स्थित है। सूरजताल तथा मनाली लेह मार्ग इस झील के नजदीक है।

नीलकंठ झील

जिला लाहुल-स्पीति में यह झील नैनगाहर घाटी में है। यह छोटी परंतु गहरे पानी की झील है। गहराई के कारण इसका पानी नीला दिखाई देता है, जिस कारण इसका नाम नीलकंठ झील पड़ा। यहां कुरिंग (पतन घाटी) से घाटी की ओर जाते हैं। रास्ते में चोखंग तथा नैनगाहर की बस्तियां आती है। झील के आसपास सुंदर चरागाह है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App