दो दिन में डेढ़ लाख बार सुना आरबीज का गाना

By: Jan 17th, 2017 12:05 am

NEWSदेहरागोपीपुर — यू-ट्यूब में आरबीज के नाम से जाने जाने वाली आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस हिमाचली मुंडे ने गायकी में एलबम निकाली है, जिसे देश-विदेश में मात्र दो दिन में ही डेढ़ लाख लोगों ने सुना। देहरा के आरबीज का मूल नाम रत्नेश्वर सिंह है। आरबीज अपने बलबूते पर आवाज और म्यूजिक की दुनिया में तहलका मचा रहा है। रविवार तक तक इसे सुनने वालों का आंकड़ा मात्र अस्सी हजार था, जो सोमवार को बढ़कर एक लाख पचास हजार हो गया। आरबीज ने एलबम को खुद आवाज दी है। वह म्यूजिक डायरेक्टर भी खुद ही हैं और उन्होंने गीत को भी ख्ुद लिया है। आरबीज को हिमाचली होने पर गर्व महसूस हो रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App