परसों तक बारिश के आसार

By: Jan 2nd, 2017 12:05 am

धर्मशाला —  क्रिसमस पर्व के बाद नए साल की सुबह धौलाधार की पहाडि़यों ने फिर से सफेद चादर ओढ़ ली। चोटियों पर बर्फबारी के बाद पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। इसके साथ ही रविवार को अधितकम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी से पर्यटन नगरी मकलोडगंज पहुंचे पर्यटकों के चेहरों पर भी रौनक आ गई। हालांकि अभी बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग द्वारा चार जनवरी को बारिश की आशंका जताई गई है। इससे पहले धौलाधार की पहाडि़यों पर क्रिसमस के पर्व पर धौलाधार की पहाडि़यों पर बर्फबारी तो निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद अब नए साल की सुबह पर भी धौलाधार की पहाडि़यां बर्फ से लद गई। बारिश की आस में बैठे चंगर के किसानों की चिंता की लकीरें भी बढ़ती जा रही हैं। खासकर चंगर क्षेत्रों में हजारों किसानों द्वारा अभी बारिश के सहारे ही फसल की बिजाई की जानी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App