पहले खुद को काबिल बना लें युकां अध्यक्ष

By: Jan 22nd, 2017 12:01 am

 शिमला- प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल चौहान ने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह को नसीहत देते हुए कहा है कि वह पहले खुद काबिल बनें, उसके बाद दूसरों पर अपनी प्रतिक्रिया दें। उन्होंने कहा कि युकां अध्यक्ष ने जब से राजनीतिक होश संभाली है, तभी से उनके परिवार के दिन खराब आ गए। पहले उनकी माता प्रतिभा सिंह लोकसभा चुनाव भारी मतों से हारीं और अब मुख्यमंत्री को भी आगामी विधानसभा चुनाव में हार के द्वार पर पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान रहेगा। पिता और बेटा दोनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके अपनी चुनाव लड़ने की मंशा खोजने का प्रयास कर रहे हैं, जिसको युवा मोर्चा कभी पूरा नहीं होने देगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली पर की गई बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि युकां के नासमझ अध्यक्ष को बयानबाजी करने से पहले अपने राजनीतिक कद का विश्लेषण अवश्य कर लेना चाहिए था। युवा मोर्चा का युवाओं से अनुरोध है कि भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को अब बाहर का रास्ता दिखाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App