पूजा टॉप-30 में

By: Jan 31st, 2017 12:05 am

हिमाचल की आवाज लिटिल चैंप्स में मनवा रही प्रतिभा का लोहा

NEWSबिलासपुर— ‘दिव्य हिमाचल’ के मंच पर हिमाचल की आवाज प्रतियोगिता की रनरअप पूजा कुमारी अब जी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग  रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स में अपनी आवाज का जादू बिखरेंगी। पूजा ने शो के टॉप 100 में जगह बनाने के बाद अब टॉप 30 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब पूजा को फिर से मुंबई से अगले राउंड के लिए बुलावा आया है और वह अपने जीजा संजय कुमार के साथ  मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं।  पूजा ने ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा आयोजित ‘हिमाचल की आवाज’ के जूनियर वर्ग में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। संगीत के अपने सफर को आगे बढ़ाते हुए पूजा ने सारेगामा लिटिल चैंप्स के लिए ऑडिशन दिया और टॉप 100 में जगह बनाई। हालांकि मुंबई ऑडिशन के बाद पूजा अपने परिजनों संग वापस घर आई थी,  लेकिन घर पहुंचते ही उन्हें मुंबई पहुंचने के लिए कहा। मंडी जिला की सुंदरनगर तहसील के तहत  कंदार गांव की पूजा ने ‘हिमाचल की आवाज’ बनने के लिए बिलासपुर में ऑडिशन दिया था। पूजा ने बताया कि ‘दिव्य हिमाचल’ प्रदेश की प्रतिभाओं को निखारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका रहा है। ‘हिमाचल की आवाज’ में उप विजेता बनने के बाद ही उनके हौसले में और वृद्धि हुई । पूजा  अभी गांव में ही रहकर आठवीं की पढ़ाई कर रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App