प्रियंका को जब बंदर ने मारा था थप्पड़

By: Jan 1st, 2017 12:07 am

प्रियंका को जब बंदर ने मारा था थप्पड़बालीवुड की देसी गर्ल इंडिया वापस आ गई हैं। प्रियंका को हाल ही में असम टूरिज्म का ब्रैंड एंबेसेडर बनाया गया है। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने टीवी चैनल पर आने वाले ‘द कपिल शर्मा शो’ के लिए भी शूटिंग पूरी की। मनोरंजक और हास्यप्रद कटेंट से भरपूर इस शो में प्रियंका अपने फैन्स को एक बार फिर सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं। वहीं शो की टीम ने भी इस एपिसोड को इस साल का सबसे मजाकिया एपिसोड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अपनी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर कपिल शर्मा ने अपने मजाकिया अंदाज में जब प्रियंका से उनकी बचपन की यादों के बारे में पूछा, तो इस पर प्रियंका ने शर्माते हुए एक घटना का जिक्र किया और बताया कि किस तरह स्कूल के दिनों में एक बंदर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। शो के सेट से एक सूत्र ने बताया, अपने बचपन की यादों को शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया कि किस तरह बचपन में स्कूल से घर लौटते समय उन्होंने एक बंदर को पेड़ से लटकते देखा और हंस पड़ीं। उनकी इस हरकत को देखकर बंदर अचानक नीचे आया और इससे पहले कि वह कुछ सोच पातीं, बंदर ने उन्हें एक थप्पड़ जड़ दिया। यह अद्भुत वाकया सुनकर सेट पर मौजूद सभी दर्शकों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही थी। प्रियंका ने बातचीत के दौरान कई और रोचक खुलासे भी किए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App