भंसाली को न नहीं कह सकती

By: Jan 1st, 2017 12:05 am

NEWSबालीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्मकार संजय लीला भंसाली को कभी किसी फिल्म के लिए मना नहीं कर सकती हैं। प्रियंका ने भंसाली के साथ गोलियों की रासलीला रामलीला, मेरीकॉम और बाजीराव-मस्तानी में काम किया है। उन्होंने काफी समय से किसी फिल्म में काम नहीं किया है। वह काफी समय से हालीवुड में व्यस्त थीं। वह अब इंडिया वापस लौटी हैं, तो उनके फैंस जानने को बेताब हैं कि वह कौन सी अगली फिल्म करने जा रही हैं। प्रियंका की आखिरी हिंदी फिल्म ‘जय गंगाजल’ थी। उन्होंने बताया है कि बालीवुड में एक शख्स है जिन्हें वह कभी न नहीं कह पाती हैं। यह शख्स और कोई नहीं बल्कि संजय लीला भंसाली हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App