भारतीय सेना में हिमाचल की तीन बेटियां

By: Jan 25th, 2017 12:03 am

नघेता की वर्षा नर्सिंग लेफ्टिनेंट

newsनाहन —  सिरमौर की बेटी वर्षा शर्मा भारतीय सेना में बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी हैं। सिरमौर की बेटियों की कड़ी में एक ओर बेटी ने अपना नाम जोड़ दिया है। मूल रूप से पांवटा विकास खंड की गिरिपार क्षेत्र के नघेता की रहने वाली वर्षा शर्मा ने पिछले साल आर्मी में मेडिकल टेस्ट दिया था, जिसके चलते उनकी सिलेक्शन बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट हुई है। वर्षा शर्मा के पिता बाबू लाल शर्मा पुलिस में हैं, जबकि मां झूमा देवी गृहिणी हैं। वर्षा ने हिमालयन इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जोलीग्रांड देहरादून से बीएससी तथा बाद में एमएससी नर्सिंग की। वर्षा दो साल से मां पद्मावती नर्सिंग कालेज नाहन में बतौर शिक्षिका सेवाएं दे रही हैं। वर्षा शर्मा सेवाएं आगरा के आर्मी अस्पताल में देंगी। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता में हुई है।

मिलिट्री नर्सिंग में करेड की कंचन

newsमंडी —  मंडी जिला के ढलवान क्षेत्र के करेड गांव की कुमारी कंचन ठाकुर पुत्री सुशीला एवं ओम प्रकाश ठाकुर मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में शॉर्ट सर्विस कमीशन-2017 उत्तीर्ण कर लेफ्टिनेंट बनी हैं। अब कंचन लेफ्टिनेंट के पद पर मिलिट्री हास्पिटल किड़की, पुणे राज्य में आठ फरवरी से सेवाएं देंगी। कंचन ने दसवीं तक की शिक्षा सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महाजन बाजार मंडी तथा जमा दो की शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी से प्राप्त की। उसके उपरांत बीएससी नर्सिंग व मास्टर्ज इन पब्लिक हैल्थ आकाल कालेज ऑफ  नर्सिंग व अकाल कालेज ऑॅफ  पब्लिक हैल्थ बडू साहिब, जिला सिरमौर से उत्तीर्ण की। उनके पिता ओम प्रकाश ठाकुर वन विभाग में निजी सहायक के पद पर अरण्यपाल मंडी के कार्यालय में कार्यरत हैं। कंचन के मंगेतर यशवंत ठाकुर पद्धर क्षेत्र के बड़ागांव (पाली) से हैं, जो भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत हैं। कंचन ने मंगेतर से प्रेरणा हासिल कर यह मुकाम हासिल किया है।

डोल की शिल्पा बनीं लेफ्टिनेंट

newsसरकाघाट, अवाहदेवी  —  सरकाघाट की गोपालपुर पंचायत के डोल गांव की शिल्पा राव सुपुत्री तिलकराज राव भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट चयनित हुई हैं। शिल्पा का बचपन से ही सेना में सेवा देने का सपना था, जिसे शिल्पा ने कड़ी मेहनत करके हासिल कर लिया है। अब वह आठ फरवरी को महाराष्ट्र के अहमदनगर में सेना मुख्यालय में ज्वाइनिंग देंगी। शिल्पा आईजीएमसी शिमला में बतौर स्टाफ नर्स सेवाएं दे रही हैं। माता पूनम राव प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि ्रिपता तिलकराज राव का अपना बिजनेस है। भाई राहुल राव गृह मंत्रालय में विशाखापटनम में सेवाएं दे रहे हैं। शिल्पा ने बताया कि यह मुकाम मामा प्रवक्ता फिजिक्स तथा भाई व पिता के मार्गदर्शन से हासिल किया है। इस उपलब्धि पर विधायक इंद्र सिंह ठाकुर, रंगीला राम राव, गोपालपुर की पूर्व विधायक लीला शर्मा, गोपालपुर पंचायत प्रधान मीरा देवी, वार्ड पंच विनोद राव, वार्ड मेंबर डोल सोमा देवी ने इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App