मंडी के गोहर कोर्ट परिसर के पास महिला पर चाकू से हमला

By: Jan 11th, 2017 6:10 pm

LOGO1गोहर, चैलचौक— उपमंडल गोहर मुख्यालय कोर्ट परिसर के समीप एक व्यक्ति ने महिला पर दिन-दिहाड़े छुरी से बार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना से पूर्व दो गुटों में लेनदेन पर चली रही बहसबाजी में अचानक आरोपी ने महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे महिला के चेहरे पर काफी चोट आई और वह एक एकदम नीचे गिर पड़ी। क्षेत्र का मुख्यालय होने के नाते महिला पर हुई घटना के कारण पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध मामला दर्ज कर छानबिन शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App