रणबीर कपूर की फिल्म में कैमियो

By: Jan 21st, 2017 12:05 am

NEWSबालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म में कैमियो करती नजर आएंगी। बालीवुड फिल्मकार राजकुमार हिरानी, संजय दत्त के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा कैमियो करती नजर आ सकती हैं। पिछले साल प्रदर्शित ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘बांबे वेलवेट’ में अनुष्का शर्मा ने रणबीर कपूर के साथ काम किया है। बताया जाता है कि फिल्म में अनुष्का का रोल एक मेहमान की तरह है, लेकिन इसे बहुत ही महत्त्वपूर्ण बताया जा रहा है। संजय दत्त की जीवनी पर आधारित इस फिल्म में परेश रावल संजय दत्त के पिता सुनील दत्त के किरदार में नजर आएंगे। संजय दत्त की इस बायोपिक में सोनम कपूर भी अहम भूमिका निभा रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App