रोना भी सेहत के लिए फायदेमंद

By: Jan 1st, 2017 12:05 am

जैसे हंसना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, वैसे कभी-कभी रोना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद ही होता है। एक रिसर्च के मुताबिक कभी रोना हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हम आपको बता रहे हैं रोने के पांच फायदे।

आंखों में मेमब्रेन के सूखने पर रोशनी कमजोर हो जाती है। आपके आंसू इसे सूखने नहीं देते, जिससे आंखों की रोशनी बनी रहती है।

आंसुओं में लोसोजोम नाम का एक तत्त्व होता है, जो बाहरी बैक्टीरिया को खत्म करने में 90 फीसदी तक सफल होता है।

रोने से दिमाग, दिल और लिंबिक सिस्टम का काम ठीक रहता है।

आंसू आपकी निराशा को बाहर निकालते हैं, इससे आपके मन की सफाई होती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App