‘लव इन टोक्यो’ बनाएंगे इम्तियाज

By: Jan 14th, 2017 12:04 am

सिने जगत के जाने-माने निर्देशक इम्तियाज अली ‘लव इन टोक्यो’ नामक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इम्तियाज अली इन दिनों शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा को लेकर फिल्म बना रहे हैं।  इसके साथ ही इम्तियाज जापान के साथ सांस्कृतिक समझौते के तहत फिल्म बनाने जा रहे हैं। जापान के सहयोग से बन रही इस फिल्म का नाम 1966 में बनी फिल्म ‘लव इन टोक्यो’ के नाम पर ही होगा। इस फिल्म की लगभग पूरी शूटिंग जापान में होगी। इम्तियाज इस फिल्म के सह निर्माता भी हैं। उनकी फिल्म ‘तमाशा’ के कुछ सीन भी जापान में शूट हुए थे। उन्होंने बताया कि जापान ने उन्हें काफी आकर्षित किया, जिसकी वजह से वह जापान की संस्कृति को अपनी रोमांटिक फिल्म के माध्यम से दिखाना चाहते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App