लिव-इन पर भरोसा नहीं

By: Jan 9th, 2017 12:05 am

लिव-इन पर भरोसा नहींबालीवुड अभिनेता आदित्य राय कपूर का कहना है कि उन्हें लिव-इन रिलेशनशिप पर नहीं है, शादी पर अधिक भरोसा है। आदित्य रॉय कपूर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ओके जानू’ के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में आदित्य के अपोजिट श्रद्धा कपूर ने काम किया है। फिल्म में लिव-इन रिलेशनशिप को दिखाया गया है। इसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर लिव-इन में रहते हैं।  आदित्य रॉय कपूर से लिव-इन रिलेशनशिप को या शादी को प्राथमिकता दिए जाने संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि वैसे तो यह व्यक्ति पर निर्भर करता है, लेकिन वह खुद लिव-इन से ज्यादा शादी में विश्वास करते हैं। आदित्य ने कहा कि मुझे लगता है कि लिव-इन सिर्फ कुछ ही लोगों के लिए सही है। सभी के लिए यह ठीक रहे, ऐसा जरूरी नहीं है। मैंने कभी ऐसा किया नहीं, तो मैं यह नहीं कह सकता कि यह मेरे लिए ठीक होगा भी या नहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App