लेनवो पी2 दो वेरिएंट में लांच

By: Jan 12th, 2017 12:02 am

लेनवो ने भारत में पी2 नाम का स्मार्टफोन लांच कर दिया है। लेनवो पी2 स्मार्टफोन भारत में केवल फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। यह फोन दो वेरिएंट तीन जीबी रैम और चार जीबी रैम में उपलब्ध होगा। तीन जीबी रैम में 32 जीबी स्टोरेज होगा और इसकी कीमत 16999 रुपए है। वहीं चार जीबी रैम के वेरिएंट में भी 32 जीबी स्टोरेज है। इसकी कीमत 17999 रुपए है। लेनवो पी2 को सबसे पहले आईएफए ट्रेड शो 2016 में लांच किया गया था। यहां इसके साथ लेनवो ए प्लस को शोकेज किया गया था। लेनवो पी2 बड़ी बैटरी वाला फोन है। इसकी बैटरी की क्षमता 5100 एमएएच है। लेनवो पी2 हैंडसेट, दरअसल पी1 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्जन है। इसमें 5100 एमएएच की बड़ी बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन की स्क्रीन फुल एचडी 5.5 इंच की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App