शरीरिक रूप से ऐसे रहें स्‍वसथ

By: Jan 15th, 2017 12:05 am

एक स्वस्थ तन में ही एक स्वस्थ मन निवास करता है। अगर आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं, तो आपका मन भी शांत और स्वस्थ रहेगा।

व्यायाम करें

व्यायाम करने से आपकी फिटनेस में इजाफा होता है। इससे व्यक्ति की शारीरिक क्षमता में तो इजाफा होता ही है साथ ही वह मानसिक रूप से भी अधिक शांत और मजबूत रहता है। व्यायाम करने से व्यक्ति स्वयं को अधिक ऊर्जावान महसूस करता है। व्यायाम जिम जाकर भी किया जा सकता है और घर पर भी। इसके साथ ही आप दौड़, जॉगिंग के जरिए भी अपनी मांसपेशियों को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

बड़े काम के घरेलू काम

हम एक आधुनिक दुनिया में रहते हैं। जहां तकनीक के नए आविष्कारों ने हमारी जिंदगी बेहद आसान बना दी है। घर के कामकाज के लिए भी हमारी निर्भरता बढ़ती जा रही है। चाहे फर्श साफ  करना हो या कपड़े धोने हों, हम हर काम मशीनों के जरिए ही करना पसंद करते हैं। इस कारण हमारी शारीरिक गतिविधियां भी कम हो गई हैं। थोड़े हाथ-पैर हिलाइए और छोटे- मोटे काम तो खुद अपने हाथ से ही कीजिए।

थोड़ा टहल लिया कीजिए :

दफ्तर में बेशक आपका काम कुर्सी पर बैठने का हो, लेकिन जनाब थोड़ा बहुत टहल लेने में कोई बुराई नहीं है। चाय-पानी पीने के लिए अपनी कुर्सी से उठकर जाना आपके लिए अच्छा ही रहेगा। अगर संभव हो तो बस स्टॉप से अपने दफ्तर से पैदल चलकर जाइए। इससे आपको काफी लाभ होगा। जानकार मानते हैं कि रोजाना 45 से 60 मिनट पैदल चलना आपको जरूरी फिटनेस प्रदान करता है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App