सत्या गाज्टा महिला कांग्रेस की महासचिव

By: Jan 21st, 2017 12:01 am

शिमला — अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन पर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुशीला नेगी ने सत्या गाज्टा को प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। पूर्व में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने सत्या गाज्टा की नियुक्ति पर रोक लगा दी थी, परंतु अब प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव नियुक्त कर दिया है। सत्या गाज्टा कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता हैं तथा पहले की भांति प्रदेश में महिला कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करती रहेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App