सरकाघाट में स्टांप पेपर न मिलने से लोग बेहाल

By: Jan 12th, 2017 12:05 am

सरकाघाट— मिनी सचिवालय परिसर सरकाघाट में तीन स्टांप वेंडर हैं, लेकिन एक के पास  भी स्टांप पेपर उपलब्ध न होने से लोगों के कार्य लटक गए हैं। इस कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के रतन चंद, कांसी राम, विद्यासागर व रणजीत सिंह ने बताया कि स्टांप पेपर की समस्या  एक या दो दिन की नहीं है, बल्कि एक वर्ष से यही स्थिति बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से प्रतिदिन यह सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App