सुखबीर ने घेरी कांग्रेस

By: Jan 21st, 2017 12:02 am

अमृतसर —पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को लोकसभा क्षेत्र अमृतसर के उपचुनाव के लिए रजिंदर मोहन सिंह छीना के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर तीखे हमले करते हुए कहा कि यह जमात सिख विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही सिखों के साथ नाइनसाफी की है, जिसकी मिसाल सिखों के धार्मिक स्थान श्रीहरमंदिर साहिब पर हमला और सन 1984 में सिख कत्लेआम है। इस मौके पर गठबंधन के प्रत्याशी छीना ने नवजोत सिंह सिद्धू तथा कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर हमला बोला।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App