हंसो खुश रहो

By: Jan 29th, 2017 12:05 am

खुश रहना चाहते हैं तो अपनी तुलना दूसरों से न करें। हसों, मुस्कराओ,खुश रहो। क्योंकि इसी का नाम जिंदगी है। यही है जिंदगी जीने का सही मंत्र। गम से भरा, टेंशन से उदास या गुस्से से लाल चेहरा भी भला कभी किसी को भाता है। माना कि जिंदगी में तकलीफें बहुत हैं पर क्या सिर्फ  इस वजह से आप खुश रहना या मुस्कराना छोड़ देंगे। नहीं, बिलकुल नहीं। एक बार ठान कर को देखिए खुशियां खुद ही आसपास नजर आएंगी। याद है चार्ली चैप्लिन के वह कॉमेडी एपिसोड। जिसमें उन्होंने हर हालात में लोगों को खूब हंसाया। अगर आप खुश रहना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप अपनी तुलना दूसरों से करना बंद कर दें। इसकी जगह आपके पास क्या है। कितना है उसकी अहमियत पहचानें। खुश रहने के लिए जिंदगी में मन की संतुष्टि बहुत जरूरी है। अगर आप अपने प्रेजेंट से खुश रहेंगे तो फ्यूचर में भी खुश रहेंगे। हर घटना के पीछे छिपे कुछ न कुछ सकारात्मक पहलू भी होते हैं। उन पॉजिटिव फैक्ट्स को समझिए, जिंदगी जीना और आसान हो जाएगा। सबके साथ खुशियां बाटें। अपनों को खुश रहने की वजह दें। इससे न सिर्फ  उन्हें बल्कि उनकी मुस्कराहट से सबसे ज्यादा खुशी आपको मिलेगी। पूरे दिन में कुछ पल अपने लिए भी  निकालें और उन चीजों और काम के बारें में सोचें, जिनसे आपको खुशी मिलती है। वही करें जो आपको पसंद है। अगर आप ऐसा करेंगे तो हमेशा खुश भी रहेंगे और अपने हर काम में सफलता भी पाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App