हमीरपुर में कांग्रेस ने राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

By: Jan 31st, 2017 12:05 am

हमीरपुर — अतिथि विश्राम गृह हमीरपुर में महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर व उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान का स्मरण करते हुए उनके दिखाए पथ पर चलने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में सेवादल प्रदेश सहसंगठक किशोरी लाल वर्मा, जिला महासचिव अजय शर्मा, राजेश चौधरी, विधि विभाग हमीरपुर के जिला अध्यक्ष केसी भटिया, पुरुषोत्तम कालिया, मनोज शर्मा हमीरपुर शहरी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पार्षद, हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, एससी सेल के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App