इसरो की किरण एएस किरन कुमार

By: Feb 22nd, 2017 12:07 am

cereerवैज्ञानिक और इसरो प्रमुख एएस किरण कुमार पहले से ही देश की शान बढ़ाते रहे हैं। वह विश्व मौसम विज्ञान संगठन और भू-अवलोकन उपग्रह समिति जैसे कई महत्त्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसरो का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कर्नाटक के बंगलूर में 1952 में जन्मे अलुर सीलिन किरण कुमार ने नेशनल कालेज बंगलूर विश्वविद्यालय से 1971 में भौतिक विज्ञान में मानद डिग्री प्राप्त की। यहीं से उन्होंने 1973 में इलेक्ट्रॉनिक्स में एमएससी की डिग्री हासिल की और इसके बाद 1975 में भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलूर से भौतिक इंजीनियरिंग में एमटेक की डिग्री प्राप्त की। बंगलूर यूनिवर्सिटी की स्थापना सन् 1962 में हुई। 1975 में किरण कुमार ने इसरो में काम करना शुरू किया। इससे पहले वह स्पेस एप्लिकेशन सेंटर अहमदाबाद में निदेशक के पद पद भी रह चुके हैं। उन्होंने चंद्रयान-2 सहित कई वैज्ञानिक सफलताओं में अपना योगदान दिया है। वर्ष 2014 में मंगलयान में भी किरन कुमार की अहम भूमिका रही है। वह बतौर सह निदेशक इसरो में संचार, नौसंचालन, सूक्ष्म तरंग और सुदूर संवेदन  की अभिकल्पना व निर्माण से भी जुड़े रहे हैं।  इसरो प्रमुख के पद पर उनकी नियुक्ति जनवरी, 2015 को हुई है। वह इस पद पर तीन साल तक रहेंगे। इसरो में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा है। उन्हें इसके अलावा भी कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। अभी हाल ही में इसरो ने 104 उपग्रह प्रक्षेपित कर विश्व रिकार्ड बनाया है। इसका श्रेय भी इसरो प्रमुख किरन कुमार की कमान को ही जाता है।

पुरस्कार

* पद्मश्री

* इंडियन सोसायटी ऑफ  रिमोर्ट सेंसिंग अवार्ड

* वास्विक अवार्ड

* इसरो इंडीविजुअल सर्विस अवार्ड

* भास्कर अवार्ड


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App