इसरो को सलाम

By: Feb 24th, 2017 12:01 am

( डा. सत्येंद्र शर्मा, चिंबलहार, पालमपुर )

अंतरिक्ष का सिकंदर, इसरो की क्या बात,

जादूगर अब देश के, बदलेगा हालात।

इसरो राजाधिराज है, रचा विश्व इतिहास,

एक यान से ही शतक, नहीं हुआ विश्वास।

स्वप्न किए साकार सब, किया विलक्षण काम,

धन्य है टीम यह, सब मिल करें सलाम।

क्या मंगल, क्या चंद्र में, नित-नित करता खोज,

अन्वेषण नित, शोध नित, नवजीवन की खोज।

कटंकमय था, जटिल था, जीत लिया मैदान,

देशी सब तकनीक है, मिला विश्व सम्मान।

अपने हैं साधन सभी, सस्ती है तकनीक,

स्ट्राइक से पाक को, इसने भी दी सीख।

कर्मनिष्ठ यह टीम है, अति गौरव की बात,

कीर्तिमान ऐसा रचा, जग को दी सौगात।

साइकिल, गाड़ी-बैल से, भेद लिया आकाश,

अंतरिक्ष में, विश्व में, इसरो ही है खास।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App