क्यों उड़ नहीं पा रही एयर इंडिया

By: Feb 22nd, 2017 12:05 am

अक्षित, आदित्य, तिलक राज गुप्ता, रादौर (हरियाणा)

ऐसे समय में जब भारत हर क्षेत्र में प्रगति के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, अंतरराष्ट्रीय उड्डयन क्षेत्र से भारत के लिए एक बुरी खबर आई है। भारत की एयरलाइन ‘एयर इंडिया’ को विश्व की तीसरी सबसे खराब एयरलाइन बताया गया है। यह हमारे लिए शर्मनाक है और गंभीर चिंतन का विषय भी कि इस खराब प्रदर्शन के कारण क्या हैं और इनसे कैसे निपटा जाए। आश्चर्य की बात है कि भारत में हाल ही में हवाई संचालन शुरू करने वाली एयर एशिया और विस्तार नाम की उड्डयन सेवाओं ने भी इस क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के सहारे एक विशेष स्थान बना लिया है, पर एयर इंडिया आगे के बजाय पीछे की ओर उड़ान भर रही है। एयर इंडिया की दयनीय हालत और गिरती प्रतिष्ठा को सुधारने के लिए तुरंत उपचारात्मक कदम उठाए जाने की जरूरत है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App