क्‍या आप जानते हैं

By: Feb 15th, 2017 12:05 am
  1. सुजानपुर के निकट आलमपुर कस्बा किस शासक ने बसाया था?

(क) मनुचंद                (ख) आलमचंद

(ग) नगीनचंद              (घ) अमीरचंद

  1. मलाणा के सुप्रसिद्ध देवता ‘ जामलू ’ के लिए मुख्य भेंट क्या चढ़ाई जाती है?

(क) सोने का मोर        (ख) चीनी

(ग) दूध                   (घ) चांदी निर्मित घोड़ा

  1. शिमला-कालका रेलमार्ग को धरोहर कब रेलवे घोषित किया गया?

(क) 2006 में         (ख) 2005 में

(ग) 2008 में          (घ) 2009 में

  1. सीएम की वह बेटी कौन हैं, जिन्हें त्रिपुरा हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है?

(क) अभिलाषा कुमारी    (ख) सुनीता कुमारी

(ग) प्रतिभा कुमारी       (घ) शालिनी सिंह

  1. हिमाचल से संबंधित कौन सैनिक सबसे पहले सेना प्रमुख बना?

(क) केएल महाजन       (ख) एस सुंदरजी

(ग) वीएन शर्मा           (घ) भूपिंद्र सिंह

  1. हिमाचल प्रदेश सरकार के ‘ जनसंपर्क विभाग ’ की स्थापना कब की गई थी?

(क) 1959 में          (ख) 1954 में

(ग) 1965 में          (घ) 1971 में

  1. जिला शिमला का रणसार क्षेत्र किस फसल की पैदावार के लिए प्रसिद्ध है?

(क) मक्का                (ख) गेहूं

(ग) बाजरा               (घ) लाल चावल

  1. नूरपुर के वह शख्स कौन हैं, जिन्हें हाल ही में सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है ?

(क) दीपक गुप्ता          (ख) राजेंद्र गुप्ता

(ग) राकेश पठानिया     (घ) अजय महाजन

  1. ‘ चमेरा जल विद्युत परियोजना’ किस जिले में स्थित है?

(क) चंबा मेें           (ख) सोलन में

(ग) शिमला मेें         (घ) मंडी में

  1. हिमाचल प्रदेश में ‘पूह’ क्षेत्र का स्थानीय देवता कौन है?

(क)  कामरू             (ख) शिव

(ग) डाबला              (घ) बास्पा

  1. हिमाचल प्रदेश का प्रथम ‘ फूड एंड क्राफ्ट ’ संस्थान कहां पर स्थित है?

(क) कसौली            (ख) चैल

(ग) पालमपुर           (घ) कुफरी

  1. हिमाचल में बौद्ध रिसर्च सेंटर कहां पर स्थापित होने जा रहा है?

(क) कल्पा              (ख) ताबो

(ग) मकलोड़गंज        (घ) मनाली

  1. ‘ चंद्रभागा ’ घाटी के लोगों द्वारा कौन सी भाषा बोली जाती है?

(क ) मनचेत             (ख) तिनान

(ग) कोच्चर               (घ) बूनान

  1. ‘ गुरु घंटाल ’ गोम्पा किस चीज का बनाया गया है?

(क) धातु का            (ख) पत्थर का

(ग) लकड़ी का           (घ) इनमें से कोई नहीं

  1. हिमाचल प्रदेश का कौन सा पूर्व मुख्यमंत्री कुछ समय के लिए आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बना था?

(क) प्रेम कुमार धूमल    (ख) ठाकुर राम लाल

(ग) डा. वाईएस परमार  (घ) वीरभद्र सिंह

  1. शिक्षा विभाग कितने स्कूलों को आदर्श विद्यालय के रूप में प्रोमोट करेगा?

(क) 140                 (ख) 125

(ग) 150                  (घ) 136

उत्तर 1 ख 2 घ 3 ग 4 क 5 ग 6 ख 7 घ 8 क 9 क 10 ग 11 घ 12 ख 13 क 14 ग 15 ख 16 घ


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App