जी बिजनेस पर अरविंद आर बोहरा

By: Feb 24th, 2017 12:06 am

ट्रेलब्लेजर के टॉक शो में दिखेगी हिमाचली कारोबारी की डाक्यूमेंटरी

NEWSधर्मशाला— देवभूमि हिमाचल के सफल कारोबारी अरविंद आर बोहरा पर बन रहे टेलीविजन एपिसोड की शूटिंग धर्मशाला में आरंभ हो गई है। जी बिजनेस चैनल पर प्रसारित होने वाले ट्रेलब्लेजर कार्यक्रम में इसे प्रसारित किया जाएगा। प्रत्येक रविवार को प्रसारित होने वाले इस शो में अरविंद आर बोहरा की उनकी सफलता के बारे लोगों को अवगत करवाया जाएगा। शुक्रवार को धर्मशाला में एपिसोड के निदेशक अजय चिटनीस व  2001 में ‘मिसेज वर्ल्ड’ रहीं अभिनेत्री व मॉडल अदिति गावेत्रिकर ने कहा कि जी बिजनेस के ट्रेलब्लेजर कार्यक्रम में इन दिनों अरविंद आर बोहरा के टॉक शो चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एपीसोड का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को दुनिया के सामने लाना है, जो अपने हुनर के जरिए अपना रास्ता बनाते हुए बुलंदियां छू रहे हैं। चैनल पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम की एकरिंग मॉडल और वर्ष 2001 में मिसेज वर्ल्ड चुनी गई व बालीवुड अदाकारा अदिति गोवित्रिकर द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल के सफल कारोबारी अरविंद आर बोहरा दुनिया भर की नई तकनीक और नई चुनौतियों का सामना करते हुए वह अब अपने लक्ष्य के शिखर पर हैं। अरविंद आर बोहरा जियोनी इंडिया स्मार्टफोन कंपनी के मालिक हैं। वर्ष 2013 में अरविंद आर बोहरा ने चार लोगों की टीम के साथ इस व्यवसाय को घर की बेसमेंट से आरंभ किया व भारत के लाखों उपभोक्ताओं के हाथों में सस्ता व उच्च तकनीक का उत्पात पहुंचाया। इस कंपनी की ब्रांड एंबेसेडर अभिनेत्री आलिया भट्ट हैं। इस बीच अरविंद आर बोहरा ने कई चुनौतियों का सामना भी किया। उनका बेटा ब्लड कैंसर से पीडि़त हो गया, लेकिन उनका आत्मविश्वास कायम रहा। उन्होंेने कहा कि उन्होंने एक ट्रस्ट का भी गठन किया है, जो देश के दस अस्पतालों के लगभग 300 कैंसर पीडि़त बच्चों के इलाज का खर्चा उठा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार के अन्य प्रतिभाशाली लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

अदिति को भाया हिमाचल

वर्ष 2001 में ‘मिसेज वर्ल्ड’ रहीं अभिनेत्री व मॉडल अदिति गावेत्रिकर ने बताया कि वह पेशे से डाक्टर हैं, लेकिन फिल्मों में उनकी दिलचस्पी होने के कारण उन्होंने इस क्षेत्र को चुना। उन्होंने कहा कि हिमाचल बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां का वातावरण उन्हें काफी पसंद आया है। उन्होंने कहा कि उनका मन करता है कि वह अब यहीं बस जाएं। अभिनेत्री अदिति ने बालीवुड में भेजा फ्राई व दे दनादन फिल्मों में भी काम किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App