देव ध्वनियों से गूंजी छोटी काशी

By: Feb 24th, 2017 12:07 am

newsमंडी —  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए गुरुवार को बड़ादेव कमरूनाग के बाद छह देवी-देवता और पहुंच गए हैं। इन सभी देवी-देवताओं का उपायुक्त ने राज माधव मंदिर के बाहर स्वागत किया। इनमें बूढ़ा विंगल, झाथीवीर, शुकदेव ऋषि थट्टा, शुकदेव ऋषि ढघांढू, देवियों में बूढ़ी भैरवा और बग्लामुखी शामिल हैं।  मेला कमेटी द्वारा पहले इनका रास्ते में स्वागत किया गया। इन सभी देवी-देवताओं के साथ सैकड़ों देवलु भी आए हैं। वहीं देवी-देवताओं ने एक साथ राज माधव मंदिर में माथा टेका और इस दौरान पूरा शहर देव ध्वनियों से गूंज उठा। सैकड़ों देवलु नाचते गाते हुए राजमाधव मंदिर में पहुंचे। इस बार बारिश का खलल न होने के कारण जहां देवलुओं ने खूब आनंद लिया, वहीं सब कुछ समय पर पूरा हो गया। राजमाधव मंदिर में माथा टेकने के बाद देवी-देवता राजा के बेडे़ भी गए। जहां पर राजा अशोक पाल सेन और उनके पुत्र ने देवी-देवताओं का स्वागत किया। सर्व देवता कारदार संघ के अध्यक्ष पंडित शिवपाल शर्मा ने बताया किबड़ा देवकमरू नाग के साथ ही छह अन्य देवी-देवता भी पहुंच गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App