नायब सिंह सैणी ने भी कसे इनेलो पर तंज

By: Feb 24th, 2017 12:02 am

चंडीगढ़ — हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैणी ने कहा कि इनेलो एसवाईएल नहर के निर्माण पर केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है। सैणी ने कहा कि पिछली सरकारों ने इस मुद्दे पर लोगों को बहकाने का काम किया है, जिसको हरियाणा की अढ़ाई करोड़ जनता अच्छी प्रकार से जानती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विपक्ष के बहकावे में आने वाली नहीं है और वह जानती है कि एसवाईएल पर इनेलो केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रही है, जिसमें वे सफल नहीं हो सकते हैं। श्रम मंत्री ने कहा कि वर्ष 1977 में सबसे पहले चौधरी देवीलाल ने ही एसवाईएल की फाईल को ठंडे बस्ते में डाला था, उनके पश्चात 1999 में उनके बेटे ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री बनने पर भी एसवाईएल निर्माण को लेकर चल रही अदालती प्रकिया में हरियाणा के पक्ष को सही तरीके से नहीं रखा, बल्कि पंजाब के हित में बात कही थी। उन्होंने हरियाणा में 2014 में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले की पैरवी सर्वोच्च न्यायालय में मजबूती से की, जिसके फलस्वरूप न्यायालय का फैसला हरियाणा के हित में आया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App