नाहन में निकली भोले की बारात

By: Feb 24th, 2017 12:05 am

नाहन  – जिला मुख्यालय नाहन में शिवरात्रि के पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर जिला मुख्यालय नाहन व आसपास के क्षेत्रांे के सभी शिवालय दुल्हन की तरह सज गए हैं। महाशिवरात्रि से पूर्व नाहन शहर बम-बम भोले, जय भोलेनाथ के जयकारों से पूरी तरह से गूंजायन हो उठा और समूचा शहर शिव महिमा की स्तुति में डूब गया। नाहन शहर में बुधवार से महाशिवरिात्र का पर्व शुरू हो गया है। बुधवार को नाहन शहर की वादियां भोलेनाथ के जयकारांे से गुंजायमान हो उठी। शहर के विभिन्न मंदिरों से निकाली गई भोले की बारात में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नंदी बैल पर सवार होकर भोलेनाथ ने अपने गणों के साथ पूरे शहर की परिक्रमा की। भोले की इस बारात में शहर के छोटे बच्चों ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्राचीन शिव मंदिर रानीताल से निकाली भोले की बारात में शिव भक्ति के गीतों पर शहर के युवा और बच्चे थिरकते नजर आए। रानीताल मंदिर से निकली शोभायात्रा कच्चा टैंक, गोबिंदगढ़, दिल्ली गेट, मैन बाजार, गुन्नूघाट और पक्का तालाब से होते हुए देर शाम रानीताल शिव मंदिर पहुंची। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर ऐतिहासिक शिव मंदिर रानीताल, पक्का तालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर, अघोरी कुटिया, जोगनवाली, नौणी का बाग स्थित शिव मंदिर और पौराणिक शिव मंदिर पौड़ीवाला पूरी तरह सज गए हैं। जानकारी के मुताबिक इन शिवालयांे में इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति शिव भक्तों को भांग के पकोड़े, घोटे और भंडारों का भी आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि को लेकर जिला मुख्यालय नाहन के साथ-साथ बाहरी राज्यों के लोगों में भी खासा उत्साह है। पौराणिक शिव मंदिर पौड़ीवाला में हर वर्ष महाशिवरिात्र के पर्व पर स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों से सैकड़ों की तादात में श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। जानकारी के मुताबिक पौड़ीवाला मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बर्फानी संस्था द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शिव भक्त शुक्रवार को भोलेनाथ को खुश करने के लिए बिल्व पत्र, धवूरा, फूल और भांग इत्यादि को इकट्ठा करने में जुट

गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App