पिया अलबेला

By: Feb 26th, 2017 12:05 am

जवाई राजा की जगह ऐसा सीरियल शुरू हो रहा है। जिसकी कहानी बिलकुल अलग है ‘पिया अलबेला’ यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसमें अलग-अलग विचारों के दो लोग हैं। यह कहानी मेनिका और विश्वमित्र की पौराणिक कथा पर आधारित है। सही मायनों में इसकी तुलना क्लासिक से की जा सकती है।

एकांतप्रिय नहीं आध्यात्मिक है नरेन

नरेन अध्यात्म की राह पर है। उनके दिमाग में जिदंगी से जुडे़ कुछ सवाल हैं, जिनका जवाब वह भगवान से चाहते हैं। वह मनोविज्ञान की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन वह अपने मन और आत्मा की पाठशाला में अध्ययन कर रहे हैं। नरेन बाहर की दुनिया से बेखबर हैं। लोग उन्हें असमाजिक और एकांत में रहने वाला समझ लेते हैं।

लड़कों को सबक सिखाती है पूजा

दूसरी और बीकॉम सेकेंड  ईयर  में पढ़ रही लड़की नरेन से बिलकुल अलग है। जल्दी ही लोगों से घुल मिल जाती है और कराटे चैंपियन है। वह अपने माता-पिता के मरने के बाद अपने मामा के साथ ही रहती है। नरेन के माता-पिता जब पूजा को देखते हैं  तो वे उसे बहुत पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसी ही लड़की  उनके लड़के को अच्छे से समझ पाएगी। वह उनके बेटे को आध्यात्मिक दुनिया से निकाल कर असल दुनिया से रू-ब-रू करवाएगी। मशहूर फिल्मकार सूरज बड़जात्या के बैनर राजश्री प्रोडक्शन में बने इस शो में मशहूर मराठी एक्टर अक्षय म्हात्रे लीड रोल में नजर आएंगे। यह शो 6 मार्च को जवाई राजा की जगह प्रसारित होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App