पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए

By: Feb 24th, 2017 12:01 am

पदोन्नत प्राध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से लगाई गुहार

 घुमारवीं— हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्राध्यापक संघ ने राज्य सरकार से पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की वकालत की है। गुरुवार को प्रदेशाध्यक्ष अमरनाथ धीमान ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद सभी विभागों में नियुक्त किए गए सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के अंतर्गत कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात पेंशन की कोई गारंटी नहीं है। यह सरकारी कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि सरकार व जनता के मध्य सरकारी कर्मचारी एक महत्त्वपूर्ण कड़ी हैं, फिर उन्हें पेंशन से वंचित रखना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने की पदोन्नत प्राध्यापक संघ पुरजोर मांग करता है। उन्होंने मांग की है कि सभी विभागों में नियमित नियुक्तियां ही की जाएं। संघ के महासचिव यशवीर जम्वाल, वरिष्ठ उपप्रधान रतनेश्वर सलारिया, नंदलाल शर्मा, जीत राम, हरिमन शर्मा, रणजीत सिंह, जीएस डढवाल, कार्यालय सचिव राकेश कुमार, संयुक्त सचिव विक्रम वर्मा, महेंद्र ठाकुर, बलराम महाजन, संयुक्त वित्त सचिव सुरेश शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्रम धीमान, संगठन सचिव जगदीश ठाकुर, महिला विंग की अध्यक्ष रमा कंवर, महासचिव तृप्ता शर्मा, वीना भारद्वाज, हमीरपुर जिला के प्रधान केवल ठाकुर, बिलासपुर से संजीव शर्मा, कुल्लू से मनोज कुमार, चंबा से कलित पुरी, कांगड़ा से प्रदीप धीमान, किन्नौर से कुलदीप नेगी, मंडी से किशोर शर्मा, शिमला से राकेश कुमार, सिरमौर से अनुराधा गर्ग, सोलन से दर्शन कुमार शर्मा, ऊना से मोहन लाल एवं समस्त राज्य कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि कर्मचारियों के हितों को मद्देनजर रखते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App