बंदूक चलाने पर पीछे की तरफ झटका क्यों लगता है

By: Feb 12th, 2017 12:05 am

न्यूटन का गति का तीसरा नियम है कि प्रत्येक क्रिया की सदैव बराबर एवं विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है। जब बंदूक की गोली आगे बढ़ती है तब वह पीछे की ओर भी धक्का देती है। गोली तभी आगे बढ़ती है जब बंदूक का बोल्ट उसके पीछे से प्रहार करता है। इससे जो शक्ति जन्म लेती है वह आगे की ओर ही नहीं जाती पीछे भी जाती है। तोप से गोला दागने पर भी यही होता है। आप किसी हथौड़े से किसी चीज पर वार करें तो हथौड़े में भी पीछे की ओर झटका लगता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App