ब्यास में समाई कार, दो की मौत

By: Feb 21st, 2017 12:15 am

newsमनाली — मनाली पलचान मार्ग के नेहरु कुंड में आल्टो कार के ब्यास में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह पेश आए इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। कार में तीन लोग सवार थे। कार पलचान से मनाली की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान  चालक रमेश कुमार (26) पुत्र गोपाल सिंह साल गांव पलोहन डाकघर नोहली तहसील जोगिंद्रनगर मंडी और लगदीप प्रसाद (20)  पुत्र जयदेव प्रशाद गांव पूजोली त्रमोला उत्तरकाशी उत्तरखंड के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति मसूद जावेद पुत्र हाजिद साहिजुदीन (36) मकान नंबर/226 कांतावरा नगर पालिका सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मनाली थाना प्रभारी केडी शर्मा ने  मामले की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App