भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर केस

By: Feb 27th, 2017 12:02 am

देवरिया — भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और देवरिया में पथरदेवा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी सूर्य प्रताप शाही के खिलाफ रामपुर कारखाना क्षेत्र में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री शाही को शनिवार को क्षेत्र के बरवामीर छापर में चुनावी सभा करने के लिए शाम छह बजे से रात दस बजे तक की अनुमति मिली थी। रात साढ़े नौ बजे सचल दस्ता प्रभारी मानवेंद्र पांडेय ने टीम के साथ वहां पहुंचने पर पाया कि सभा न होकर वहां नाश्ते का कार्यक्रम चल रहा था। सचल दस्ता टीम के पहुंचने पर लोग वहां भागने लगे। सचल दस्ता प्रभारी की तहरीर पर शनिवार देर रात भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ रामपुर कारखाना में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App