भाजपा ने कर्मियों को दिलाए 72 हजार करोड़ रुपए के लाभ

By: Feb 24th, 2017 12:05 am

पालमपुर – भारतीय जनता पार्टी मण्डल पालमपुर के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की नवगठित कार्य समिति की बैठक मंडल संयोजक सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में और प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक घनश्याम शर्मा की उपस्थिति में चिंबलहार में हुई। बैठक में भाजपा मंडल पालमपुर के अध्यक्ष संजीव सोनी महामंत्री मान चंद ठाकुर, विजय भट्ट और पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने भाग लिया। सतपाल शर्मा ने प्रदेश संयोजक घनश्याम शर्मा को विश्वास दिलाया कि जो पार्टी को सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ से अपेक्षाएं हैं, पूर्व कर्मचारी उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। घनश्याम शर्मा ने कहा कि पूर्व भाजपा शासन काल के दौरान कर्मचारियों व पूर्व कर्मचारियों को 72 हजार करोड़ से ज्यादा वित्तीय लाभ दिलाये थे। मौजूदा सरकार सफेद पत्र जारी करे कि इन सवा चार वर्षों में कितना वित्तीय लाभ प्रदेष के कर्मचारियों व पूर्व कर्मचारियों को दिलाया गया।पूर्व विधायक ने उपस्थित सभी पूर्व कर्मचारियों से आग्रह किया है कि मंडल संयोजक सतपाल शर्मा ने अपनी नवगठित टीम में जिन-जिन को कार्य समिति में शामिल और जिनको ग्राम केंद्रों का संयोजक नियुक्त किया है, वे सभी प्रत्येक मतदान केंद्रसे भाजपा समर्थक पूर्व कर्मचारियों की सूची तैयार कर भाजपा के 50 संकल्प को बढ़़ चढ़़कर पूरा करने का अपना अहम योगदान दें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App