भूपेंद्र और सुखराम ने झटका प्रथम स्थान

By: Feb 12th, 2017 12:05 am

newsसोलन— मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को ठोडो मैदान में हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ तहसीलदार सोलन आरएस जिंटा ने किया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलोें के खिलाडि़यों ने अपना दमखम दिखाया।  प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने वाले बेहतरीन खिलाड़ी 24 से 27 मार्च को इलाहाबाद में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में साईं संजीवनी इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिस की छात्राओं ने देशभक्ति गीत व हिमाचली नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी। इसके अलावा आईटीआई सोलन के छात्रों ने भांगड़ा पेश किया। पहले दिन आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में 1500 मीटर, 100 मीटर व शॉटपुट के मुकाबले हुए। 100 मीटर 35 प्लस आयु वर्ग में सोलन के भूपेंद्र शर्मा पहले, पवन कुमार दूसरे व देशराज तीसरे स्थान पर रहे। 40 प्लस में दीपक शर्मा पहले, हरीश वर्मा दूसरे व मनोज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 45 प्लस में अवतार सिंह ने पहला, अश्वनी ने दूसरा व जरनैल सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 प्लस में सुरेंद्र प्रथम, सुभाष द्वितीय व कृष्ण सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 55 प्लस में दलबीर सिंह और 60 प्लस में विजय वर्मा पहले, अमर सिंह दूसरे व जोगिंद्र पाल तीसरे स्थान पर रहे। 65 प्लस में ओम प्रकाश और 75 प्लस में नत्था सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर महिला मुकाबले के 35 प्लस में रीना, रेणुका व संगीता क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे, जबकि 40 प्लस में मनीषा प्रथम व शर्मिला द्वितीय स्थान पर रही। 50 प्लस में अलकनंदा पहले, हेमंत लता दूसरे व शकुंतला तीसरे, 55 प्लस में सरिता पहले व सरला ठाकुर दूसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर के 35 प्लस में सुखराम ने पहला, तेजिंद्र सिंह ने दूसरा व ईश्वर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 40 प्लस में विक्रांत पहले, पवन दूसरे  स्थान पर रहे। 45 प्लस में अवतार सिंह पहले, मोहन लाल दूसरे स्थान पर रहे। 60 प्लस में हरिदत्त ने प्रथम व जोगिंद्र पाल ने दूसरा स्थान हासिल किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App