मनमोहन सचिवालय अधिकारी संघ के अध्यक्ष

By: Feb 24th, 2017 12:01 am

शिमला— हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में तैनात राजपत्रित अधिकारियों ने मनमोहन जस्सल को अपना नेता चुना है। गुरुवार को सर्वसम्मति से राजपत्रित अधिकारी संघ ने अपने अध्यक्ष को चुना। कांति प्रसाद इसके अध्यक्ष थे, जो कि सेवानिवृत्त हो गए हैं, जिस कारण अध्यक्ष की कुर्सी खाली थी। मनमोहन जस्सल  आईपीएच के उप सचिव हैं, जिनके पास संगठन चलाने का लंबा अनुभव है। वह इससे पहले सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन में अध्यक्ष पद पर रहे हैं, वहीं संयुक्त सचिव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब उन्हें राजपत्रित अधिकारी संघ की कमान सौंपी गई है। श्री जस्सल ने उम्मीद जताई कि वह सरकार से सभी लंबित मसलों को उठाकर उन्हें हल करवाएंगे और सरकार भी सचिवालय की प्रशासनिक मशीनरी को पूरा सहयोग देगी।

दो अफसरों को विदाई पार्टी

गुरुवार को सचिवालय में दो अधिकारियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी भी दी गई। संयुक्त सचिव वित्त ओपी शर्मा तथा बालकृष्ण ठाकुर अनुभाग अधिकारी  इस पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App