राज्यपाल-सीएम ने दी शिवरात्रि की बधाई

By: Feb 24th, 2017 12:01 am

शिमला — राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि शिवरात्रि हिमाचल प्रदेश में मनाया जाने वाला महत्त्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व लोगों के जीवन में शांति और प्रसन्नता लाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश के लोग प्राचीन समय से ही पारंपरिक उल्लास के साथ शिवरात्रि का पर्व मनाते आ रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि शिवरात्रि का त्योहार आपसी भाईचारे को मजबूत कर प्रदेश के लोगों के जीवन में नई उमंग और उत्साह का सृजन करने में सहायक सिद्ध होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App