लायंस क्लब बुलंदियों की ओर

By: Feb 24th, 2017 12:02 am

पठानकोट में कार्यक्रम के दौरान उपलब्धियों पर प्रकाश

पठानकोट —  लायंस क्लब ग्रेटर पठानकोट की ओर से प्रधान राजीव गुप्ता की सरपरस्ती में वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजिट का आयोजन किया गया, जिसमें  वीडीजी-1  लायन स्वर्ण सिंह खालसा, वीडीजी-2  लायन एसके पुंज विशेष रूप से पधारे, प्रधान राजीव गुप्ता, सचिव दीपक सलवान, संजीव महाजन,  जोन चेयरमैन राजीव पुरी, धीरज उप्पल ने गुलदस्ते भेंट कर अथितियों का अभिनंदन किया। प्रधान राजीव गुप्ता ने आए हुए मेहमानों का अभिनंदन किया व कहा कि जीवन में श्रम का विशेष महत्व है। मेहनत वह सुनहरी कुंजी है जो भाग्य के बंद कपाट खोल देती है। परिश्रम ही जीवन की सफलता का रहस्य है व लायंस क्लब ग्रेटर मानवता के कल्याण के लिए प्रयासरत है। मुख्यातिथि वीडीजी-1  स्वर्ण सिंह खालसा ने कहा की लायंस क्लब ग्रेटर ने नई  बुलंदियो  को छुआ है व प्रधान राजीव सरपरस्ती में क्लब ने बेमिसाल काम किया है। उन्होंने सारी  टीम को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता,  डा. राकेश गुप्ता,  एचपी अभी, अशोक महाजन, रवि महाजन, डा. यश गुप्ता, प्रदीप, रजनीश, अरविंद बंटा,  विश्व मित्र एएसपी गुप्ता, शाम लाल, नीरज जेठवानी, हीरा लाल, अंकुश महाजन, रमेश शर्मा,  हरीश महाजन, दिनेश, बलबीर महाजन, राजीव पूरी, एसएस  राणा,  तृप्ता पुंज व शालू महाजन उपस्तित थे।

घोह स्कूल का वार्षिक उत्सव आज

पठानकोट-सर्व हितकारी  स्कूल घोह का वार्षिक उत्सव 24 फरवरी  को स्कूल परिसर में होगा प्रिंसीपल विकास ने कहा कि इस वार्षिक उत्सव में डीसी  अमित कुमार मुख्याथिति होंगे, जबकि एपीएसइबी की सीनियर वाइस चेयरपर्सन डा. शशि कांता विशिष्ट अथिति होंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App