वाणी को सत्र का पहला खिताब

By: Feb 24th, 2017 12:04 am

कोलकाता — युवा गोल्फर वाणी कपूर ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूअर के चौथे चरण का खिताब जीता, जो इस सत्र में उनका पहला खिताब है। वाणी ने आखिरी दिन इवन पार का स्कोर बनाया। इस सात लाख रुपए इनामी प्रतियोगिता में उनका कुल स्कोर 213 रहा। अमनदीप द्राल ने दूसरा स्थान हासिल किया। सानिया शर्मा और शर्मिला निकोलेट समान 218 स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रही। जयपुर की अफशान फातिमा ने पांचवां स्थान हासिल किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App