सिर्फ कालेज से नहीं होगा सुधार

By: Feb 27th, 2017 12:05 am

देहरागोपीपुर  —  राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के धार-धंगड़ पंचायत में निर्मित पशुचिकित्सा भवन का उद्घाटन किया। उनके साथ पीसीसी उपाध्यक्ष निखिल राजौर व मनु शर्मा भी उपस्थित रहे। समारोह के पश्चात उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग में शिरकत की व सभा में उपस्थित इलाकावासियों ने उन्हें अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। सांसद विप्लव ठाकुर ने कहा कि इलाके में जो भी विकास हुआ है, सब कांग्रेस की देन है। सरकार द्वारा सिर्फ डिग्री कालेज खोलने से ही बच्चों के भविष्य का सुधार नहीं होगा।  उन्होंने कहा कि 11 लाख 50 हजार नौजवान इस वक्त हिमाचल में बेरोजगार हैं।  सरकार द्वारा डिग्री कालेज खोले जाने की बजाय तकनीकी शिक्षा की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। उनके साथ बीसीसी देहरा महासचिव सुनील कश्यप, खजांची वासुदेव शर्मा, जिला महिला कांग्रेस देहरा की अध्यक्ष इंदिरा देवी, जिला ओबीसी सैल के अध्यक्ष विजय चौधरी, पंचायत प्रधान मीना देवी, बीडीसी सदस्य मसरूर विनता पठानिया, बीडीसी वाइस चेयरमैन नगरोटा सूरियां बलवीर पठानिया, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता बिलासपुर राम सिंह डोगरा, त्रिलोक चंद, दयाराम, सरदारी लाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App