सुजानपुर बाजार में नाली में गिरने से मासूम जख्मी

By: Feb 27th, 2017 12:07 am

newsसुजानपुर —  नगर परिषद सुजानपुर मुख्य बाजार की नाली में गिरने से एक नौनिहाल घायल हो गया। रविवार दोपहर को घटी इस घटनों में लहूलुहान हुए बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर ले जाया गया। यहां पर उसका इलाज करवाया गया है। बताते चलें कि मुख्य बाजार में नाली को बीते कई दिनों से नगर परिषद ने उखाड़ रखा है। इस कारण रोजाना हादसे होते रहते हैं। रविवार को जब एक दोपहिया वाहन सवार गली से गुजरा तो एकाएक बच्चे ने नाली क्रास करनी चाही। इसी दौरान वह नाली में गिर गया। नाली में गिर जाने से  बच्चे के माथे पर गहरी चोट आई है। स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार दिलवाया। मुख्य बाजार में जिस नाली पर यह हादसा हुआ उस स्थान पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन नगर परिषद आंखे मूंद कर बैठी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App