हलाहं में छात्रों को बताए अधिकार

By: Feb 24th, 2017 12:05 am

नाहन  – चाइल्ड लाइन नाहन द्वारा गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हलाहं में बच्चों व महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान ओबीआर पर आधारित म्यूजिक डांस का भी आयोजन यिका गया, जिसमें उमड़ते सौ करोड़ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान चाइल्ड लाइन की समन्वयक बीना शर्मा ने उपस्थित बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य किशन द्वारा उपस्थित बच्चों व महिलाओं को उनके अधिकारों और उन अधिकारों का किस प्रकार लाभ उठाना चाहिए के बारे में बताया। इसके अलावा पंचायत प्रधान यशपाल ठाकुर ने महिलाओं के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि जब भी उनकी पंचायत व क्षेत्र में कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो उन कार्यक्रमांे में अधिकतर महिलाओं को शामिल किया जाता है। उन्हांेने कहा कि पंचायत में जो भी सरकारी योजनाएं चलाई जाती हैं उनका अधिक से अधिक लाभ महिलाओं को उठाना चाहिए। इसके अतिरिक्त प्राथमिक पाठशाला हलाहं के मुख्याध्यापक वीर सिंह ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति बच्चों का शारीरिक व मानसिक शोषण करता है तो 1098 पर फोन करें। तत्त्पश्चात हलाहं स्कूल के 455 बच्चांे ने ओबीआर थीम पर डांस कर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में हलाहं महिला मंडल की महिलाओं ने बताया कि स्कूल के पास व घरांे में लोकल शराब बेची जाती है जिसके चलते बच्चों के उपर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हालत यह है कि बच्चे नशे की गिरफ्त में पड़ते जा रहे हैं जिससे वह खासी परेशान हैं। महिलाओं ने चाईल्ड लाइन टीम को बताया कि इस तरह की जो शराब बेची जाती है उसको बंद किया जाना चाहिए, क्योंकि अधिकांश महिलाएं उनके घरों में हो रहे शराब के सेवन से खासी परेशान हैं परंतु वह अपनी बात को दवाब के चलते खुलकर नहीं रख सकती। इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान विद्या देवी, नारायणी देवी, प्रोमिला देवी, लोभी देवी, तारा देवी, ममता देवी, सीमा देवी, दुर्गी देवी, नारो देवी, निशा देवी, मालो देवी, श्यामा देवी व गीता देवी सहित अनेकों महिलाएं उपस्थित थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App