मकलोडगंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

By: Mar 25th, 2017 12:04 am

newsधर्मशाला, चामुंडा— पर्यटन नगरी मकलोडगंज और चामुंडा में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। धर्मशाला पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर गुरुवार रात को मकलोडगंज में देह व्यापार से जुड़ी दो युवतियों और एजेंडा को गिरफ्तार किया, वहीं शुक्रवार को चामुंडा में दबिश देकर उनके और साथियों को पकड़ा। पुलिस ने इस मामले में छह पंजाबी युवतियों सहित कुल दस लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एजेंट भी शामिल है। गुरुवार और शुक्रवार की रात की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देह व्यापार से जुड़ी दो युवतियों को गिरफ्तार किया था, जबकि शुक्रवार दिन के समय भी पुलिस ने अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मकलोडगंज में देह व्यापार की सूचना मिली थी, जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से पुलिस मामले से जुड़े आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछा रही थी। गुरुवार को भी पुलिस ने एक डमी कस्टमर बनाकर एजेंट के पास भेजा था। इस दौरान एजेंट ने 15 हजार रुपए में डमी कस्टमर को युवती उपलब्ध करवाने की बात कही। पुलिस ने इस जाल के तहत एक युवती को हिरासत में ले लिया। डमी कस्टमर की सहायता से हिरासत में ली गई युवती की शिनाख्त के आधार पर पुलिस ने रात को ही होटल से एक अन्य युवती को युवक के साथ हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद धर्मशाला पुलिस के एक दस्ते ने एएसपी गौरव शर्मा की अगवाई में चामुंडा मंदिर के पास स्थित एक निजी होटल में दबिश देकर चार महिलाओं और दो युवाओं को हिरासत में लिया। अब तक कुल मिलाकर छह युवतियों सहित चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में  विनोद निवासी पठानकोट, आदित्य शर्मा निवासी नोएडा, हैप्पी उर्फ रोहन पुरी निवासी अमृतसर व गुरदेव सिंह निवासी अमृतसर शामिल हैं। मामले में गिरफ्तार की गई युवतियां भी पंजाब की रहने वाली हैं। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने मामले के संबंध में जांच आरंभ कर दी है। इतना ही नहीं आरोपियों से पूछताछ में कई महत्त्वपूर्ण जानकारियां भी पुलिस को मिली हैं तथा मामले में पुलिस द्वारा और भी गिरफ्तारियों का दावा किया जा रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि मकलोडगंज में पुलिस ने जाल बिछाकर देह व्यापार से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में चार पुरुषों सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया है। जांच में अन्य जानकारियां भी सामने आई हैं, जिनके आधार पर जल्द ही और भी आरोपियों की गिरफ्तारियां होंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App