अंब का गौरव बंगलूर में वैज्ञानिकों से लेगा ज्ञान

By: Mar 24th, 2017 12:03 am

newsअंब —  सुधा मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब के छात्र गौरव का चयन इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (ईसरो) के लिए हुआ है। ई-स्टार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गौरव ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके चलते इस छात्र का चयन ईसरो बंगलूर के लिए हुआ है। गौरव देश के नामी वैज्ञानिकों से जानकारी हासिल करेगा। गौरव ही इस कामयाबी से स्कूल स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों में खुशी की लहर है। स्कूल प्रधानाचार्य एसके जसवाल ने बताया कि पहले इस प्रतियोगिता का चयन जिला स्तर पर किया गया था। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के बाद राज्य स्तर पर गौरव में बेहतर प्रदर्शन किया है। गौरव की इस उपलब्धि के चलते उसे बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्कूल प्रधानाचार्य ने कहा कि गौरव की यह उपलब्धि बच्चों को उन्नति के पथ पर उनका मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह छात्र अन्य प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App