अनोखा रिवाज; यहां पर लड़कों की विदाई

By: Mar 31st, 2017 12:01 am

दुनिया में अजीबो-गरीब रीति रिवाज हैं। जब हम इन परंपराओं के बारे में सुनते हैं तो हमें बहुत ही हैरानी होती है। देश के मेघालय में रहने वाली एक जनजाति में महिला प्रधान समाज है। महिला प्रधान इस जनजाति में परिवार की जितनी भी प्रॉपटी है वह घर की बड़ी महिला के नाम पर होती है।  इतना ही नहीं यह महिलाएं एक से ज्यादा शादियां भी कर सकती हैं। यहां पर औरतों को पूरी तरह से मर्दों के बराबर अधिकार दिए गए हैं। इस जनजाति में दिलचस्प बात तो यह है कि शादी के बाद लड़कियां नहीं, बल्कि लड़के ससुराल में जाते हैं। यहां पर जब किसी के घर बेटी पैदा होने पर जम कर खुशियां मनाई जाती हैं और लड़का पैदा होने पर कुछ ज्यादा खुशी नहीं मनाई जाती। यहां पर ज्यादातर कारोबार भी महिलाएं ही संभालती हैं और बच्चों का सरनेम भी मां के नाम पर ही होता है। खासी ट्राइब्स में घर की छोटी बेटी को प्रॉपर्टी का सबसे ज्यादा हिस्सा मिलता है। छोटी बेटी को ही परिवार की सारी जिम्मेदारी दी जाती है। छोटी बेटी को खातडुह कहा जाता है। बेटियां यहां पर शुरू से ही जानवरों के अंगों से खेलती हैं और इन हड्डियों के ही गहने भी पहनती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App