गुजरात भाजपायुक्त हिमाचल होगा कांग्रेसमुक्त

By: Mar 27th, 2017 12:03 am

newsनई दिल्ली —  उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जबरदस्त जीत से उत्साहित भाजपा ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पूवोर्त्तर के कुछ राज्यों में इस सफलता को दोहराने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए पार्टी की ओर से गुजरात को भाजपायुक्त और कर्नाटक व हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने का नारा दिया गया है। भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकास के मंत्र के साथ हम गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में रिकार्ड जीत दर्ज करेंगे। हम गुजरात को भाजपायुक्त और हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक को कांग्रेस मुक्त करेंगे। भाजपा ने अपने अभियान के केंद्र में युवाओं और दलित समेत समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण एवं विकास को रखा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हर राज्य के लिए अब तक की सबसे बड़ी जीत का लक्ष्य रखा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विभिन्न राज्यों के भाजपा सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं और सरकार की जन कल्याण योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दे रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App